प्रयागराज में यूपीपीएससी (UPPSC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संघर्ष का फल अब मिल गया है, यूपीपीएससी ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। आयोग द्वारा अब पीसीएस (PCS) और RO/ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, और इन दोनों परीक्षाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में लागू नार्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी आयोग ने हटा दिया है. अब वन डे-वन शिफ्ट में पीसीएस परीक्षा होगी। आयोग एक से दो दिन में इन दोनों परीक्षाओं की नई डेट जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स की मांग सीएम योगी ने संज्ञान लिया। CM योगी की पहल पर ही UPPSC ने लिया फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा है, ताकि भविष्य में ऐसे मुद्दों का समाधान आसानी से किया जा सके।
RO/ARO परीक्षा स्थगित, अब वन डे-वन शिफ्ट में होगा PCS एग्जाम
आयोग के सचिव अशोक कुमार गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे कार्यालय से बाहर सड़क पर छात्रों के बीच आए। उन्होंने कहा, ‘UPPSC एक दिन में प्रारंभिक परीक्षा कराएगा। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा -2023 के लिए आयोग एक कमेटी बनाएगा। कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। तब एग्जाम पर फैसला होगा।’ यानी अब पीसीएस प्री परीक्षा पुराने पैटर्न पर अब एक ही दिन में होगी। RO/ARO परीक्षा टाल दी गई है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा- 2023 के लिए आयोग द्वारा समिति का गठन किया जाएगा। समिति सभी पहलुओं पर विचार करके जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। आयोग ने पहले यूपी पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को दो पालियों में कराने का फैसला किया था। वहीं आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होनी थी।
बता दें, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और RO-ARP प्रीलिम्स-2023 परीक्षाओं को दो दिनों में, दो शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रतियोगी छात्र यूपी पीसीएस 2024 और आरओ-एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को पहले की तरह एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराए जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि 2 दिन परीक्षा कराए जाने पर होने वाले नॉर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2