प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भारतीय शास्त्रीय संगीत के बीच उनका स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के लोगों के गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एक्स पर उन्होंने लिखा, “रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी भरे और जीवंत स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। उनकी ऊर्जा उस स्नेह को दर्शाती है जो हमें महाद्वीपों के पार बांधता है।”
Acabo de pousar no Rio de Janeiro para participar da Cúpula do G20. Estou animado para as deliberações da Cúpula e para estabelecer diálogos produtivos com os diversos líderes mundiais presentes. pic.twitter.com/GnRchlB51s
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ब्राजील पहुंचे। पीएम मोदी 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी मोदी के साथ, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन 18-19 नवंबर को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन में दो दिन गरीबी व भुखमरी से लेकर वैश्विक संस्थानों में सुधार तक के मुद्दों से निपटने पर विचार-विमर्श होगा। हालांकि, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सैकड़ों अरब डालर जुटाने के लक्ष्य पर सहमति बनाने का काम काप-29 को सौंपा गया है, लेकिन इस धन को जारी करना जी-20 के नेताओं के हाथ में है। जी20 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश गुयाना का दौरा भी करेंगे।
बता दें भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 तिकड़ी का महत्वपूर्ण सदस्य है और शिखर सम्मेलन में चर्चा को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सोमवार को होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर भारत के विचार साझा करेंगे और भारत द्वारा दो साल पहले आयोजित जी20 दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन और ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों के परिणामों पर चर्चा करेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6