विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Pushpa-2 Collections: पुष्पा 2 की सुनामी में ध्वस्त हुए रिकॉर्ड, कमाई का आंकड़ा 600 करोड़ के पार

पुष्पा-1 फायर थी, तो पुष्पा 2 वाइल्ड फायर साबित हो रही है। पुष्पा 1 अगर तूफान थी, तो तुष्पा 2 महा तूफान बन कर सिनेमाघरों तक पहुंची है, और बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी आ गई है कि कमाई के पिछले तमाम रिकॉर्ड तिनके की तरह बिखरते जा रहे हैं ।अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर खचाखच भरे हुए हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा 2: द रूल’  फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज की सीक्वल है. इस एक्शन थ्रिलर का रिलीज से पहले ही बज पीक पर पहुंच चुका था वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो ये तूफान बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर भी रूल कर रही पुष्पा 2

रिलीज के पहले दिन से ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर भी रूल कर रही है. फिल्म की आंधी में तमाम रिकॉर्ड धूल फांक रहे हैं और ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित  फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने केवल चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600  करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।फिल्म रिलीज वाले दिन से ही छप्परफाड़ कमाई करते हुए सारे रिकॉर्ड तहस-नहस कर रही है।.’पुष्पा’ ना झुकने को तैयार है, और ना ही थमने को तैयार है ये असल मायने में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। ये ही वजह है कि फिल्म ने ‘एनिमल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। तीन दिनों में ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ‘एनिमल’, ‘जवान’ और ‘पठान’ को इस आंकड़े को छूने में 4 दिन लगे थे।

चार दिनों के अंदर, ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे 600 करोड़

फिल्म के पहले रविवार का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देख मेकर्स का दिल खिल उठेगा।फिल्म की कमाई दिन पर दिन बढ़ रही है। चार दिनों के अंदर, ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महाबंपर कलेक्शन किया था और उसके बाद से भी ये फिल्म हर दिन धुआंधार नोट छाप रही है।  ओपनिंग वीकेंड पर भी ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने गर्दा उड़ा दिया है और कई करोड़ बटोर लिए हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के पहले दिन 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़ और चौथे दिन 119.25 करोड़ की कमाई की। पुष्पा 2 ने रिलीज होने के 2 दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 421.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड 4 दिन में फिल्म ने करीब 600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया है।

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी पुष्पा-2

‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने वर्ल्ड वाइड 598.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने सिर्फ 4 दिन के अंदर दुनिया भर में 600 करोड़ रुपए की कमाई की है और यह किसी भी फिल्म के लिए न सिर्फ नया रिकॉर्ड है बल्कि उसकी सफलता का सबूत है।वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने चौथे दिन भी अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया। ये फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि महज चार दिनों में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है।इसी के साथ इस फिलम ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि पुष्पा 2 ने गदर 2 के  525.45 करोड़, बाहुबली के  421 करोड़, 2.0 के 407.05 करोड़, सालार सीज फायर पार्ट 1 के 406.45 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को तोड़ दिया है। वहीं अब बॉक्स ऑफिस का सिर्फ और सिर्फ एक ही हीरो है, नाम है पुष्पा।जिसका राज इन दिनों फिल्म जगत में छाया है।पुष्पा में एक्शन है।ड्रामा है।रोमांच है।फिल्म फुल मसाला है।जिसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।ये ही वजह है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को फैन्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस