लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने माना कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी। दरअसल, राहुल गांधी(Rahul Gandhi) अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी के वाटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में बातचीत के लिए गए थे। इस दौरान वहां पर एक सिख व्यक्ति ने राहुल गांधी से ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सवाल किया। साथ ही राहुल गांधी ने भगवान राम पर किए गए सवालों का भी जवाब दिया।
1984 के सिख दंगों में बहुत सी गलतियां हुई-राहुल गांधी
युवा सिख ने कहा कि आनंदपुर साहिब प्रस्ताव दलित अधिकारों की बात करता है और अलगाववाद का कोई जिक्र नहीं करता, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस ने इसे अलगाववादी दस्तावेज करार दिया था। उन्होंने कहा, “यह कुछ ऐसा है जो आपकी पार्टी ने किया है, आपकी पार्टी में अपनी गलतियों को स्वीकार करने की परिपक्वता की कमी है।” सिख व्यक्ति ने पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का जिक्र किया, जिन्हें 1984 के दंगों से जुड़ी हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है, और कहा, “कांग्रेस पार्टी में कई और सज्जन कुमार बैठे हैं।” सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में बहुत सी गलतियां हुई तब मैं वहां पर नहीं था, इसके अलावा कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने इतिहास में जो भी गलत काम किया उसकी जिम्मेदारी लेने में उन्हें खुशी होगी।
हर गलती की जिम्मेदारी लेने में बहुत खुश हूं-राहुल
सिख व्यक्ति ने कहा, “आप हमें यह डरने को कहते हैं कि ‘भाजपा का भारत’ कैसा दिखेगा, लेकिन आपने सिखों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश नहीं की। आप क्या प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि यदि आप इसी तरह चलते रहे तो भाजपा पंजाब में भी अपनी जगह बना लेगी।” अपने जवाब में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सिखों को किसी बात से डर लगता है। उन्होंने कहा “मैंने जो बयान दिया था वह यह था कि क्या हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां लोग अपने धर्म को व्यक्त करने में असहज हों? जहां तक कांग्रेस पार्टी की गलतियों का सवाल है, उनमें से बहुत सी गलतियां तब हुईं जब मैं वहां नहीं था, लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने इतिहास में की गई हर गलती की जिम्मेदारी लेने में बहुत खुश हूं। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 80 के दशक में जो हुआ वह गलत था, मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं, भारत में सिख समुदाय के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।”
क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार ?
1980 के दशक में इंदिरा गांधी सरकार ने पंजाब में उग्रवाद के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इंदिरा गांधी सरकार ने कट्टरपंथी उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में पंजाब में एक अलगाववादी आंदोलन को कुचल दिया था। इसके अलावा अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अंदर छिपे भिंडरावाले को भारतीय सेना ने मंदिर परिसर में घुसने के बाद मार दिया। स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में एक है। इसके बाद सिखो में गुस्सा भर गया जिसका नतीजा ये हुआ इंदिरा गांधी को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। इस हिंसा को भड़काने का शक कांग्रेस के कई नेताओं पर गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिख दंगों में देश भर में 3000 से ज्यादा सिख मारे गए थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4