कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह-सुबह हरियाणा के करनाल जिले पहुंचे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे वो घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे और एक युवक के परिवार से मुलाकात की।राहुल गांधी ने अपने हरियाणा दौरे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी नेता को उनके इस यात्रा के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ नेताओं ने समय पर पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन तब तक राहुल गांधी वहां से जा चुके थे।
अमेरिका में अमित से मिले थे राहुल गांधी
दरसअल, राहुल अमित नामक युवक के परिवार से मिलने पहुंचे। अमित अमेरिका में रहता है और वहां हुए हादसे में वो घायल हो गया था। जब राहुल गांधी अमेरिका गए थे तब उन्होंने इस युवक से मुलाकात की थी और घर जाकर परिवार से मिलने का वादा किया था। घोघड़ीपुर गांव पहुंचने के बाद राहुल ने अमेरिका में रहने वाले अमित के परिवार से मिले। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अमित के घर पर एक घंटा 20 मिनट तक रुके। यहां पर उन्होंने अमित के परिवार से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अमित के घर से देसी घी और चूरमा भी पैक करवाया और अपने साथ ले गए। वीडियो कॉल कर अमित से बातचीत भी की। इसके बाद राहुल वहां से रवाना हो गए।
राहुल से मिलने वालों का लगा तांता
राहुल गांधी के आने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और अमित के घर पहुंचने वालों का तांता लग गया। भारी संख्या में ग्रामीण राहुल गांधी के घर पहुंचे। पहली बार राहुल गांधी इस गांव में आए थे। राहुल गांधी के आने की सूचना के बाद करनाल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अमित के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि, राहुल का यह दौरा इतना त्वरित था किसी को कुछ भी करने का मौका ही नहीं मिला।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4