राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव(Weather Update) देखने को मिला है। दक्षिण भारत में एक बार फिर से बारिश (Rain Alert) का दौर शुरू है। कई जगहों पर रिकॉर्ड बारिश देखने को मिल रही है। वहीं 21 दिन के ब्रेक के बाद मानसून सोमवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुंच गया। महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है, अगले दो दिन में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और UP में दस्तक दे सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि इस हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी UP, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा।
अगले 24 घंटे इन क्षेत्रों में होगी बारिश
17 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं(Weather Update) चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। 21 और 22 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हुई तेज
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का दौर(Weather Update) रहेगा। कहीं-कहीं भारी भारी बारिश भी हो सकती है।
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 से 22 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से भारी बारिश(Weather Update) की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में आंधी-तूफान आ सकता है। बिजली भी कड़क सकती है। तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी, सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने अब अगले 3 दिनों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट दिल्ली के लिए जारी किया है। दिल्ली के साथ-साथ देश के कई और इलाकों में बारिश की संभावना है। रविवार को हुई बारिश के बाद से दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 जून तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। हालांकि 21 जून से फिर दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :