रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हैं। अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रा रहित काल में भाई की कलाई पर राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। इस साल 2024 में रक्षाबंधन 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जा रहा है तो आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व…
रक्षाबंधन 2024 भद्रा काल का समय
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 19 अगस्त 2024, सोमवार को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहेगी जिसका निवास पाताल में है। ऐसे में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 07 मिनट तक है। इसके साथ ही इस दिन सावन माह का अंतिम सोमवार और पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग भी बनेगा. इस दिन दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 07 मिनट तक आप अपने भाई को राखी बांध सकते हैं.
रक्षाबंधन भद्रा अंत समय : दोपहर 01 बजकर 31 मिनट
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ : सुबह 09:51 – सुबह 10:53
रक्षाबंधन भद्रा मुख : सुबह 10:53 – दोपहर 12:37
इस बार रक्षाबंधन को बन रहा सावन का विशेष संयोग
इस साल रक्षाबंधन के दिन सावन का अंतिम सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा का व्रत, स्नान एवं दान भी है। इस दिन सावन माह का समापन हो जाएगा. सावन के अंतिम दिन सोमवार को आप भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। वहीं श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4