देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दीं। पीएम ने साथ ही दिल्ली में स्कूली बच्चों से राखी भी बंधवाई और संवाद किया। बच्चों से राखी बंधवाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी को बच्चों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि वे उनकी कलाई पर राखी बांध रहे हैं। वीडियो में, जब पीएम मोदी कक्षा में दाखिल हुए और उन्हें पवित्र धागा बांधा तो स्कूली बच्चे मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते नजर आए। जैसे ही छात्र राखी बांधने के लिए आगे बढ़े, प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया और उनके नाम और कक्षाएं पूछीं।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नयी मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.”
समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2024
हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7