विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ranveer Allahbadia को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इन शर्तों के साथ ही शुरु कर सकते हैं शो

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (3 मार्च) को यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया पर शो प्रसारित करने पर लगाई रोक हटा दी है। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के शो पर रोक लगाने के आदेश पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर आज उन्हें कोर्ट से राहत मिली है, और उन्हें शर्तों के साथ पॉडकास्ट करने की इजाजत मिल गई है। वहीं अगले आदेश तक गिरफ्तारी पर भी रो लगा दी गई है।

कोर्ट ने रणवीर के सामने रखीं ये शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं। देश मौलिक अधिकारों का आनंद लेने की गारंटी देता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ कर्तव्य भी हैं। इन को निभाना हर किसी का कर्तव्य है।’ रणवीर इलाहाबदिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ का कहना है कि इस रोक की वजह से उनके साथ ही 280 कर्मचारियों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। दरअसल रणवीर के साथ कई लोग काम करते हैं। शो रोकने के चलते सबको नुकसान हो रहा है, हालांकि, मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि शो अश्लील नहीं है। हंसी-मजाक और अश्लीलता में फर्क होता है। वहीं, पवित्रता उससे भी एक कदम आगे जाती है। वहीं जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह ने कहा, ‘शो के दौरान अलाहबादिया कोर्ट में चल रहे इस केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।’ फिलहाल वे देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। जांच में शामिल होने के बाद ही अनुमति दी जा सकती है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए शो बनाएंगे। इसके लिए उन्हें अंडरटेकिंग देनी होगी।

समय रैना के शो में बयान देने के बाद विवादों में घिरे रणवीर

समय रैना के शो INDIA’S GOT LATENT को लेकर खूब बवाल हो चुका है। एक एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर किए भद्दे सवाल के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बुरी तरह फंस गए। उस एपिसोड में मौजूद सभी लोगों पर केस दर्ज हुआ था, साथ ही शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट करा दिया गया। महाराष्ट्र, राजस्थान और असम पुलिस द्वारा “इंडियाज गॉट लेटेंट शो” में उनके द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज की गई FIR में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया पर कोई भी शो प्रसारित न करने की शर्त लगाई थी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस