Ratan Tata died: भारत के प्रमुख उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. 86 साल के रतन टाटा ने टाटा समूह को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई थी. पिछले कई दिनों से उनकी खराब सेहत की खबरें सामने आ रही थीं. उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की खबरें भी आई थीं. वहीं, दिग्गज उद्योगपति ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आइए आज आपको उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं,
रतन टाटा के बारे में कुछ खास बातें :
1- रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था. रतन नवल टाटा, जमशेदजी टाटा के परपोते थे, जिन्होंने टाटा समूह की स्थापना की थी.
2- साल 1948 में जब रतन टाटा में माता-पिता अलग हो गए तो उनकी परवरिश उनकी दादी नवाजबाई टाटा की थी.
3- भारत के प्रमुख उद्योगपति होने के बावजूद रतन टाटा ने शादी नहीं की. उन्होंने अपना पूरा जीवन अकेले ही बिताया है.
4- जानकारी के अनुसार, रतन टाटा ने एक बार माना था कि लॉस एंजिल्स में काम करने के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था, लेकिन 1962 में चल रहे भारत-चीन युद्ध के कारण लड़की के माता-पिता ने उसे भारत आने से मना कर दिया था.
5- रतन टाटा ने साल 1961 में बहुत ही जमीनी स्तर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1961 में टाटा स्टील के वर्कशॉप फ्लोर पर मैनेजिंग ऑपरेशंस के तौर पर अपना करियर शुरू किया था.
6- वे साल 1991 में ऑटो से स्टील ग्रुप के चेयरमैन बने और सौ साल से भी पहले अपने परदादा द्वारा स्थापित इस ग्रुप को 2012 तक चलाया.
7- रतन टाटा ने अपनी विरासत को नए मुकाम पर पहुंचाया है. उन्होंने एयर इंडिया को खरीदा.
8- 2008 में रतन टाटा को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला. इससे पहले 2000 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7