Inspirational thoughts of Ratan Tata: आज देश के सबसे बड़े उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं. टाटा समूह को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में बेहद जमीनी स्तर से की थी. रतन टाटा ने साल 1961 में टाटा स्टील के वर्कशॉप फ्लोर पर मैनेजिंग ऑपरेशंस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करने वाले महान उद्योगपति ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी का दिल जीता है। आइए जानते हैं रतन टाटा के द्वारा कहे गए प्रेरणादायक विचार.
रतन टाटा के प्रेरणादायक विचार:
1- ‘यदि आप तेजी से चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें. लेकिन यदि आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो एक साथ चलें.’
2- ‘लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें ले लीजिए और उनका उपयोग स्मारक बनाने में कीजिए.’
3- ‘जीवन में उतार-चढ़ाव हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि ECG में भी सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं।’
4- ‘सर्वश्रेष्ठ नेता वे हैं जो अपने से अधिक बुद्धिमान सहायकों और सहयोगियों के साथ घिरे रहने में सबसे अधिक रुचि रखते हैं.’
5- ‘मैं कार्य-जीवन संतुलन में विश्वास नहीं करता. मैं कार्य-जीवन एकीकरण में विश्वास करता हूं. अपने काम और जीवन को सार्थक बनाएं और संतुष्टिदायक बनाइये और वे एक दूसरे के पूरक बनेंगे.’
6- ‘चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ और लचीले रहें, क्योंकि वे सफलता की आधारशिला हैं.’
7- ‘सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम न उठाना है. तेजी से बदलती दुनिया में, एकमात्र रणनीति जो असफल होने की गारंटी है, वह है जोखिम न लेना.’
8- तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को दोष मत दो, अपनी इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो।
9- तुम्हारी गलती केवल तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता केवल तुम्हारी है, किसी को दोष मत दो, अपनी इस गलती से सिखों और आगे बढ़ो.
10- कॉलेज की पढाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता. इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7