विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IPL 2025 Final: पहली बार चैंपियन बनी RCB, पंजाब को 6 रनों से हराकर रचा इतिहास

RCB win IPL 2025 virat_kohli

IPL 2025 Final: पहली बार चैंपियन बनी RCB, पंजाब को 6 रनों से हराकर रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL का खिताब(IPL 2025 Final) जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स सिर्फ 180 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 10 रन से हार गई। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक छोर से लड़ाई जारी रखी हालांकि उनकी पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला पाई। 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने दिया था 191 रनों का लक्ष्य

फाइनल मुकाबले(IPL 2025 Final) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 8 विकेट खोकर 190 रन बनाए। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने ताबड़तोड़ शुरुआत की लेकिन मात्र 16 रन बनाकर ही आउट हो गए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके मारे। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 24, रजत पाटीदार ने 26, लियाम ने 25 और जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए। एक समय आरसीबी 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में पंजाब ने वापसी की और उसे इस स्कोर तक जाने नहीं दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट लिए। बेंगलुरु के लिए आज कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पंजाब के लिए काइल जेमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

अच्छी शुरुआत के बाद भी पिछड़ी पंजाब

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के ओपनरों ने शानदार शुरुआत दिलाई। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पहले विकेट लिए 43 रन जोड़े। प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंजाब की इंजन पर ब्रेक लग गया। जोश इंग्लिस 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने लियम लिविंगस्टन के हाथों कैच कराया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (26 रन) का भी विकेट लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (एक रन) को रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। इसके बाद नेहाल वढ़ेरा और शशांक सिंह के बीच अच्छी साझेदारी पनपी, लेकिन 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल वढ़ेरा को चलता किया। नेहाल के बल्ले से 15 रन निकले। इसके बाद इसी ओवर में भुवी ने स्टोइनिस को भी आउट कर दिया और पंजाब को छठा झटका दिया। इसके बाद अगले ओवर में उमरजई भी आउट हो गए। बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पंड्या ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट लिए।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस