विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IPL 2025: Punjab Kings को 8 विकेट से हराकर RCB फाइनल में, पंजाब किंग्स को मिलेगा एक और मौका

IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) के 2025 सीजन को पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को बेहद आसान मुकाबले में रौंदते हुए फाइनल में एंट्री मार ली है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को मात दी। बेंगलुरु की जीत के हीरो जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट रहे। हेजलवुड और सुयश ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए और पंजाब किंग्स को सिर्फ 14.1 ओवरों में 101 रनों पर समेटा। इसके बाद विराट कोहली का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद धमाकेदार अंदाज में सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

RCB के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स ने घुटने टेके

RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो उनकी टीम 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई। चेज करते हुए आरसीबी ने इस स्कोर को 10वें ओवर में ही हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरे प्रियांश आर्या 7 रन बनाकर आउट हो गए। यश दयाल की गेंद पर वह क्रुणाल पंड्या को कैच दे बैठे। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मुकाबले में खामोश रहा। वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब के लिए सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 17 गेंदों में 26 बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह 3, अजमतउल्लाह उमरजई ने 18 रन बनाए।

सॉल्ट के तूफानी फिफ्टी ने RCB को दिलाया फाइनल का टिकट

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने तेजी से रन बनाए। फिल साल्ट ने एक रन से खाता खोला तो विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को दो चौके ठोक दिए। हालांकि, वह 6.8 फीट लंबे कद के काइल जैमीसन की गेंद पर जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 13 गेंदों में 19 रन बनाकर लौट गए। हालांकि, फिल साल्ट ने कमाल की बैटिंग की और फिल सॉल्ट ने तूफान मचाया और 23 गेंदों में फिफ्टी ठोक मैच को करीब लेकर गए। उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर टीम को 10 ओवरों में ही जीत दिला दी। रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया।

चौथी बार फाइल में RCB, पंजाब को मिलेगा एक और मौका

आरसीबी की टीम ने आईपीएल के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 2009, 2011 और 2016 के आईपीएल फाइनल खेले थे, लेकिन तीनों में ही टीम को हार मिली थी। अब आरसीबी की टीम 9 साल बाद फिर फाइनल में पहुंची है और इससे सभी की उम्मीदें बंध गई हैं कि यह टीम खिताब जीत सकती है। वहीं पंजाब किंग्स का सफर यही नहीं खत्म हुआ है। मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। जो भी इस मुकाबले में जीतेगा वह पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगा। फिर यहां जीतने वाली टीम आरसीबी से फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस