दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाला है। वहीं, पूरा देश 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इससे पहले खुफिया एजेंसियो ने 26 जनवरी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि 26 जनवरी के मद्देनजर दिल्ली में माहौल खराब करने की साजिश रची जा सकती है। आतंकी भीड़ को बड़े वाहनों से कुचलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हाल ही में जर्मनी में इस तरह का अटैक हुआ था जिसमे 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे और कुछ लोगों की मौत हुई थी। इस हमले को व्हीकल रेमिंग अटैक कहते हैं।
इस वीकल रेमिंग अटैक के अलर्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सड़कों पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा होती है, जिन सड़कों पर वाहनों की स्पीड काफी तेज होती और बड़े वाहनों के मूवमेंट उनकी गतिविधियों पर भी खासी नजर रखी जाए।
क्या होता है व्हीकल रेमिंग अटैक
वाहन हमला यानी व्हीकल रेमिंग (Vehicle Ramming) अटैक में कोई शख्स जानबूझकर वाहन का उपयोग कर लोगों की भीड़ को चोट पहुंचाने या मारने की कोशिश करता है। ऐसे हमले आमतौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, जैसे पैदल यात्री क्षेत्रों, बाजारों या सार्वजनिक आयोजनों में किए जाते हैं। ऐसे हमले आतंकी संगठन, कोई इकलौता शख्स, मानसिक बीमारी शख्स, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल, सेल्फ रेडिकल्स शख्स भी अंजाम दे सकता है। यही नहीं पिछले महीने में कई देशों में व्हीकल रेमिंग अटैक के जरिए भारी वाहनों से भीड़ पर आत्मघाती हमले किये गए है। यही नहीं पिछले महीने में कई देशों में व्हीकल रेमिंग अटैक के जरिये भारी वाहनों से भीड़ पर आत्मघाती हमले किये गए हैं। ऐसे हमले आतंकी संगठन, कोई इकलौता शख्स, मानसिक बीमारी शख्स, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल , सेल्फ रेडिकल्स शख्स भी अंजाम दे सकता है। इस बार 26 जनवरी के मद्देनजर एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का और व्यापक तरीक़े से इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
दिल्ली में ट्रैफिक भी डायवर्ट
गणतंत्र दिवस को देखते हुए शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। रिहर्सल के कारण नई दिल्ली एरिया की कई रूटों के ट्रैफिक पर असर पड़ेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। एडवाइजरी में बताया गया है कि 21 जनवरी तक लोगों को किन रास्तों पर जाने से बचना है और किन्हें नजरअंदाज करना है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी के अनुसार 18, 20 और 21 जनवरी को परेड रिहर्सल के कारण कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी हेक्सागन पर सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7