विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Robert Vadra पर कसा ED का शिकंजा, 7 घंटे तक हुई लंबी पूछताछ

Robert Vadra ED

Robert Vadra ED Interrogate: हरियाणा लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा(Robert Vadra) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार एक बार फिर बुलाया था। इस दौरान ईडी ने वाड्रा से लगभग 6 घंटे की लंबी पूछताछ की। वाड्रा शाम को ईडी ऑफिस से बाहर निकले, पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें कल गुरुवार को भी बुलाया के लिए बुलाया गया है.

ED को बहुत प्यार है मेरे से-वाड्रा

ईडी की पूछताछ के बाद बाहर आने पर वाड्रा ने कहा कि बहुत प्यार है इन लोगो (ED) को मेरे से, मेरे को बुलाते रहेंगे- जय हिन्द। वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि ईडी ने मुख्य मुद्दों को भटकाने के लिए मुझे एक पुराने मामले में बुलाया है। उन्होंने कहा, “मैं जांच में शामिल होने के लिए ईडी कार्यालय आया था। जब भी मैं लोगों के मुद्दे उठाता हूं तो एजेंसी मुझे पूछताछ के लिए बुलाती है। इससे पहले वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया, “यह 20 साल पुराना मामला है, मैं पहले ही ईडी के समक्ष 15 बार पेश हो चुका हूं और वहां 10 घंटे बैठकर 23,000 दस्तावेज जमा करा चुका हूं, लेकिन एजेंसी ने फिर से उतने ही दस्तावेज जमा कराने को कहा, यह कोई तरीका नहीं है।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2018 का है। तौरू के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में यह केस दर्ज किया गया था। रॉबर्ट वाड्रा(Robert Vadra) की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। आईपीसी की धारा 420, 120, 467, 468 और 471 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आईपीसी की धारा 423 के तहत नए आरोप जोड़े गए थे।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस