भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। तबतक टीम इंडिया को कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेलना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के साथ सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खिलाड़ी 2024 दिलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। दरअसल विराट और रोहित लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में नहीं खेले हैं। ऐसे में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों का घरेलू टूर्नामेंट में खेलना हैरान करने वाला है। बता दें घरेलू क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से हो रही है।
ये खिलाड़ी भी खेलेंगे दिलीप ट्रॉफी!
रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ही बीसीसीआई ( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव से खेलने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दवा किया गया है. दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट और टीम से बाहर कर दिए गए बांए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेसय अय्यर के भी खेलते हुए नजर आने की संभावनाएं हैं। ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से घरेलू टूर्नामेंट से दूर हैं और लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट
दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत की A, B, C, D टीमें टूर्नामेंट में हिस्ला लेंगी। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट का पहला और शुरुआत चरण बेंगलुरु में खेला जा सकता है। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह को दिलीप ट्रॉफी से आराम दिया जा सकता है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी। टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में आयोजित किया जाएगा, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो सकता है। दलीप ट्रॉफी के छह मैच 5 सितंबर से 24 सितंबर तक खेले जाएंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर को चेन्नई में शुरू होना है। यह अभी भी अनिश्चित है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 5 सितंबर को होने वाले पहले मैच में खेलेंगे या 12 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे राउंड से जुड़ेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6