विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Sabarmati Report: प्रधानमंत्री ने की साबरमती रिपोर्ट की तारीफ, बोले- ‘सच्चाई सामने आ रही है’

साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को थिएटर्स पर आ चुकी है। रिलीज होने के बाद विक्रांत मैसी की विवादित फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। अब देश के प्रधानमंत्री फिल्म की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, बिल्कुल सही कहा। यह अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है। और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक फर्जी कहानी केवल कुछ समय के लिए ही कायम रहती है। अंत में, फैक्ट्स सामने आ जाते हैं’।


गोधरा हत्याकांड पर आधारित फिल्म है ‘द साबरमती रिपोर्ट’

‘द साबरमती रिपोर्ट’  27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगाने की घटना पर आधारित है, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 59 हिंदू श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई थी. इस घटना के कारण उस साल गुजरात में दंगे भड़क गए थे। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं। एकता कपूर ने इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। जबकि इसका डायरेक्शन धीरज सरना ने किया है। फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री राशि खन्ना और विक्रांत मैसी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो भारत की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक के पीछे की क्रूर सच्चाई को उजागर करने के लिए एक साथ काम करते हैं। वहीं, फिल्म में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने एक अंग्रेजी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो चाहती है कि सच्चाई सामने न आ पाए।

स्लो ओपनिंग के बाद दर्शकों को पसंद आ रही मूवी

फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो चुके हैं और कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली, लेकिन वीकेंड आते ही फिल्म की कमाई में तेजी सी उछाल आया है। फिल्म ने पहले दिन 1.69 करोड़ की कमाई की। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में करीब 70% का उछाल आया और ये बढ़कर 2.62 करोड़ हो गई. दो दिन में ही फिल्म ने 4.31 करोड़ कमा लिए।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस