विज्ञापन के लिए संपर्क करें

‘Sarfira’ Trailer: एक रुपये में फ्लाइट का सफर कराएंगे अक्षय कुमार, ‘सरफिरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर दिखने वाली है। उनकी अपकमिंग मूवी ‘सरफिरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 12 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय ने वीर म्हात्रे नाम के एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभाया है, जो जेब में 1 रुपये रखकर भी उड़ने का सपना देखता है और उसे पूरा कर दिखाता है, लेकिन ये रास्ता आसान नहीं।

जेब में 1 रुपये लेकर उड़ने का सपना देखने वाले ‘सरफिरे’ की कहानी

सरफिरा फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कर्ज में डूबे हुए वीर म्हात्रे अपनी जिंदगी में उड़ान भरने का सपना देखते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने वीर म्हात्रे का रोल प्ले किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वीर म्हात्रे ने एक ऐसी चुनौती ले ली है जिससे पार पाना उनके लिए आसान होता नजर नहीं आ रहा। उन्हें अपने आस-पास के लोगों का सपोर्ट तो मिल रहा है लेकिन साथ में उनकी आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं है। उसके ऊपर जिन लोगों की मदद से वे ये कमाल कर सकते हैं वे भी उनका सपोर्ट करते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वीर म्हात्रे कैसे ये कमाल कर पाएंगे ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। ट्रेलर में देखकर तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म में बहुत कुछ है।

सरफिरा की कहानी साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु का ऑफिशियल रीमेक है। सोरारई पोटरु फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और भारतीय सिनेमा जगत में उसने अमिट छाप छोड़ी इतना ही नहीं फिल्म ने नेशनल अवार्ड तक जीता। सरफिरा फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम भूमिकाओं में हैं और सूर्या का भी कैमियो होगा। अक्षय कुमार की ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस