पिछले दिनों राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बड़ा आदेश दिया है है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोचिंग सेंटर बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं। कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं।
ये घटनाएं आंखें खोलने वाली-सुप्रीम कोर्ट
जज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल में घटी यह घटना सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। किसी भी संस्थान को तब तक संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि वे सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं करते। पीठ ने कहा, “ये कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं, कोचिंग संस्थान ऑनलाइन काम कर सकते हैं, जब तक कि सुरक्षा मानदंडों और सम्मानजनक जीवन के लिए बुनियादी मानदंडों का पूर्ण अनुपालन न हो। कोचिंग सेंटर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले एस्पिरेंट्स के जीवन के साथ खेल रहे हैं।”
केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी
साथ ही पीठ ने केंद्र और राज्य सरकार को बताने को कहा गया है कि अब तक उन्होंने इस तरह की घटना को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर पूछा कि कोचिंग सेंटरों में क्या सेफ्टी के नियम लागू किए गए है? सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को इस मामले में कोर्ट की सहायता करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि हमारा ये सोचना है कि अगर कोचिंग सेंटर सेफ्टी नॉर्म को पूरा नही करते तो इनको ऑन लाइन मोड में कर दिया जाना चाहिए। लेकिन फिलहाल हम ये नहीं कर रहे हैं।
कोचिंग सेंटर फेडरेशन पर एक लाख का जुर्माना
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फेडरेशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर कोचिंग हादसे के बाद जिन कोचिंग सेंटर के पास फायर एनओसी नहीं है उन्हे बंद करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
छात्रों की मौत की जांच दिल्ली HC ने CBI को सौंपी
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली राव एकेडेमी के बेसमेंट में पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में 27 जुलाई की शाम अचानक हुई बारिश के कारण लाइब्रेरी में पानी भर गया था। मृतकों दो छात्र और एक छात्रा शामिल थे। तीनों यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने ओल्ड राजिंदर नगर में RAU IAS स्टडी सर्किल में तीन छात्रों की मौत की जांच दिल्ली पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता को जांच पर कोई संदेह न रहे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4