विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Sky Force Box Office Collection: रिलीज होते ही अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने पकड़ी उड़ान, जानिए कितनी हुई कमाई

सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज होने के बाद फिल्म को रिव्यू तो अच्छा मिला है। तो वहीं इसके साथ इस फिल्म से अक्षय कुमार को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। क्योंकि अक्षय कुमार की पिछले कुछ सालों से रिलीज हो रही हैं फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही हैं। इस फिल्म को रिव्यू तो काफी अच्छा मिला है। फैंस ने कहानी की तारीफ जरूर की है, लेकिन आलोचकों के निशाने से एक्टर की फिल्म बचने में सफल नहीं हो पाई। अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई को लेकर रिलीज से पहले ही अंदाजा लगाने का दौर शुरू हो गया। ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही है अक्षय की ये फिल्म

पहले दिन 10 करोड़ से अधिक की कमाई

फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के ताजे आंकड़ों के अनुसार स्काई फोर्स ने अपने पहले दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह अभी फिल्म के शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव होने की संभावना है। अंग्रेजी वेबसाइट बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार स्काई फोर्स का कुल बजट 160 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्मी की धीमी शुरुआत अक्षय कुमार को एक बार फिर से फ्लॉप का सामना करने के लिए मजबूर कर सकती है। 2 दिन बाद रिपब्लिक डे है। 26 जनवरी के मौके पर फिल्म की कमाई और बढ़ने की भी उम्मीद है। बता दें कि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया लीड रोल में

फिल्म में स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अहम रोल निभाते दिखे हैं। सारा अली खान भी स्काई फोर्स की स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स के एक जांबाज पायलट की है। वो 1965 की जंग में लापता हो गए थे। इसमें ये भी दिखाया गया है कि कैसे वो सिपाही न सिर्फ अपने साथियों की जान बचाता है बल्कि एयरफोर्स के फाइटर जेट्स में बदलाव भी करवाता है।

OMG-2 थी अक्षय की आखिरी हिट मूवी

अगर अक्षय कुमार के करियर की पिछली पांच फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो खेल खेल में और सरफिरा ने क्रमश: 5.23 और 2.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बीते वर्ष ही आई एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 16.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह एक मेगा बजट फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। मिशन रानीगंज ने सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये कमाए। सिर्फ ‘ओएमजी 2’ जरूर बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अक्षय की आखिरी सुपरहिट फिल्म है, जो 2023 में आई। फिल्म ओएमजी 2 को छोड़ दिया जाए तो अक्षय कुमार लगातार 11 फिल्म दे चुके हैं,जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतू, सेल्फी, मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा, खेल खेल में और सिंघम अगेन का नाम शामिल है। अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे। उनकी यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस