विज्ञापन के लिए संपर्क करें

तो अब यूपी BJP में ऑल इज वेल! केपी मौर्य ने भरे मंच से बोल दिया- ‘CM योगी जैसा कोई नहीं’

उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद 2017 में बीजेपी की सरकार बनी। सरकार बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच अदावत की खबरें आती रही। 2022 में फिर विधानसभा चुनाव बीजेपी फिर सत्ता में वापस आई लेकिन सीएम डिप्टी सीएम के बीच की अदावत कम नहीं हुई। और तो और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की कम सीटें आने के बाद सियासी गलियारों में ये मतभेद और उभर कर सामने आने लगा जब केपी मौर्य ने यूपी बीजेपी की बैठक में बोल दिया संगठन सरकार से हमेशा बड़ा है। योगी बनाम केशव के झगड़े में अब तक कई मोड़ आए हैं लेकिन रविवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि अब यूपी बीजेपी में ऑल इज वेल है।

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं”

दरअसल यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीजेपी पूरे जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इसी क्रम में रविवार को डिप्टी सीएम मिर्जापुर पहुंचे। जहां, वो मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं और जनता भी मानती है डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- “पीएम मोदी हमारे नेता दुनिया के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली नेता हैं और सीएम योगी अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छे, उनके जैसा कोई है क्या, नहीं”

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़े थे मतभेद

हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित झटके का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन से हार गई। भाजपा 2014 और 2019 के मुकाबले उत्तर प्रदेश में आधी सीटों पर सिमट गई थी। इसके बाद हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के बीच रार ठनी थी। रिपोर्टों के अनुसार, इस हार की वजह से केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मतभेद बढ़ गए थे। इसे लेकर कई दिनों तक चर्चाएं भी होती रहीं। हालांकि अभी पार्टी में सबकुछ ठीक दिखाई दे रहा है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस