साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final) के तीसरे चक्र (2023-25) का खिताब जीत लिया है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (14 जून) लंच से पहले हासिल कर लिया। इस तरह साउथ अफ्रीका WTC का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2025) ने यह खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम और कगिसो रबाड़ा का अहम योगदान रहा।
साऊथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने ढाया कहर
साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल( (WTC Final)) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान तेंबा बवुमा के फैसले को सही साबित करते हुए कगिसो रबाडा ने पंजा खोला और पूरी कंगारू टीम पहली पारी में 212 रन पर ढेर हो गई। रबाडा ने 5 जबकि मार्को यानसन ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। साउथ अफ्रीका की पहली पारी भी खस्ता हाल रही और 138 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की लीड मिली थी,वहीं दूसरी पारी में भी रबाडा ने 4 विकेट झटके और इस बार कंगारू टीम 207 रन ऑलआउट हुई। जिसके चलते उसने साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का टारगेट सेट किया।
मार्करम की शानदार बल्लेबाजी ने दिलाई ट्रॉफी
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया। इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा। मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल( (WTC Final)) मे शतक जड़ा।
साउथ अफ्रीका का दूसरा ICC खिताब
साउथ अफ्रीका का WTC के रूप में यह दूसरा ICC खिताब( (WTC Final) है। इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की टीम ने आखिरकार 27 साल का सूखा खत्म कर दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने इससे पहले साल 1998 में पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की ये पहली ICC ट्रॉफी थी। इसके बाद अफ्रीकी टीम को अपना दूसरा ICC खिताब जीतने में 27 साल का लंबा वक्त लग गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये 2 ICC खिताब के बीच सबसे लंबा अंतराल है। इससे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के नाम था। वेस्टइंडीज ने 25 साल बाद ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1