साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक्टर के घर के बाहर हंगामा किया और खूब तोड़फोड़ भी मचाई। प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर पत्थर और टमाटर फेंके हैं। वहीं पत्थर फेंके जाने से उनके आवास पर लगे फूलों के गमले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (OU-JAC) गुट से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों के एक गुट ने अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई उस दौरान अभिनेता अपने घर पर नहीं थे। वहीं, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए 5 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने की तोड़फोड़
खबरों के मुताबिक साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के आवास पर उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य होने का दावा करने वाले व्यक्तियों के एक समूह ने तोड़फोड़ की। इस मामले में छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उस्मानिया विश्वविद्यालय के संयुक्त कार्य समिति (OU-JAC) के सदस्यों ने अर्जुन के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स स्थित आवास पर हमला किया है। इस गुट ने पीड़ित रेवती के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने आवास पर टमाटर फेंकना जारी रखा और अल्लू अर्जुन के निजी कर्मचारियों को भी रोका। इसके अलावा पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान पथराव भी किया गया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
संध्या थिएटर में भगदड़ के बाद मचा बवाल
दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। इस मामले पर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो जारी कर दुख जताया और कहा कि कानूनी सलाह के कारण वह पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जा सके, लेकिन उन्होंने पीड़ित का ख्याल रखने का वादा किया है। इस मामले में अभिनेता कई बार माफी मांग चुके हैं और उन्होंने कहा था कि वह परिवार के साथ खड़े हैं। यहां तक कि तेलंगाना सरकार ने भी विधानसभा में ये मुद्दा उठाया और एक्टर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पुलिस वालों ने जब ये जानकारी अभिनेता को दी कि बाहर भगदड़ मच गई है, तो एक्टर पलटे और मुस्कुराते हुए बोले कि फिल्म हिट होने वाली है।
अल्लू अर्जुन के बयान के बाद मचा बवाल
यह घटना रविवार को अल्लू अर्जुन द्वारा एक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उनके खिलाफ नए आरोपों के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। अल्लू ने अपने फैंस से भी सम्मान और पॉजिटीविटी बनाए रखने का आग्रह किया था, और साथ ही जिम्मेदार बिहेवियर के महत्व पर जोर देते हुए और अपने फॉलोअर्स से बेकार के कन्फ्लिक्ट को पैदा करने से बचने की रिक्वेस्ट की थी.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 1
Views Today : 1