बुधवार शाम से दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। पूरे रात भर बादल बरसने के बाद राजधानी दिल्ली सहित NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 9.04 बजे महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागे।
भूकंप के दौरान थोड़ी देर के लिए रुकी दिल्ली
राजधानी दिल्ली में भूकंप के दौरान कुछ देर के लिए मेट्रो का संचालन रोका गया था। अब फिर से मेट्रो नॉर्मल है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में पंखे और घर का सामान हिलने लगा तो लोग घरों से बाहर निकल आए। नोएडा और गुरुग्राम के दफ्तरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां कंप्यूटर सिस्टम हिल गए और कर्मचारियों को भी भूकंप का अहसास हुआ। बीते छह महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।
हरियाणा के झज्जर में था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। इसकी वजह से दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भी 10 सेकेंड तक झटके आए। यूपी के मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुलंदशहर में भी झटके महसूस किए गए। इसके अलावा बागपत और बड़ौत में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।
दिल्ली में भूकंप का खतरा ज्यादा
दिल्ली की भौगोलिक स्थिति की वजह से ऐसे भूकंप आना कोई असामान्य बात नहीं है। शहर में पहले भी कई बार ऐसे झटके महसूस किए गए हैं। साल 2020 में, राष्ट्रीय राजधानी में 3.0 तीव्रता से ज़्यादा के कम से कम तीन भूकंप आए, जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा झटके आए। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र 4 में स्थित है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। इस क्षेत्र में भूकंपीयता काफी ज़्यादा है, जहां आमतौर पर 5-6 तीव्रता के भूकंप आते हैं, और कभी-कभी 7-8 तीव्रता के भी। हालांकि, ज़ोनिंग एक सतत प्रक्रिया है जो बदलती रहती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4