विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Swati Maliwal Case: स्वाति ने पुलिस को बताया केजरीवाल के करीबी ने उनके साथ क्या-क्या किया?

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर अपने साथ हुई बदसुलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आखिरकार तीन दिन बाद पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। अपनी शिकायत में स्वाति ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में सिर्फ विभव को आरोपी बनाया गया है।

‘विभव ने गालियां दी, बुरी तरह पीटा’

ढाई पेज की शिकायत में उन्होंने बताया कि मैं सोमवार को जब सीएम आवास पहुंची, तब केजरीवाल आवास पर ही थे। मैं ड्राइंग रूम में सीएम का इंतजार कर रही थी। तभी सीएम का निजी सहायक विभव कुमार वहां आया और गालियां देने लगा। इसके बाद काफी देर तक मेरी बुरी तरह पिटाई की। मुझे थप्पड़ व लातों से मारा। पेट में लात मारी और शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट पहुंचाई। इतना पीटा कि मैं अचेत हो गई थी।

छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। उसके बाद देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया। अब जल्द ही उनके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है। पुलिस ने विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है। उससे भी पूछताछ की जानी है। विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी शुक्रवार को तलब किया है।

स्वाति के चेहरे पर अंदरूनी चोट

इससे पहले गुरुवार रात स्वाति करीब चार घंटे तक दिल्ली एम्स में रहीं।रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वाति के चेहरे पर अंदरूनी चोट आई है। रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति को लेकर एम्स पहुंची थी। मेडिकल के बाद रात करीब 3।15 बजे दिल्ली पुलिस, स्वाति को लेकर एम्स से निकली। इस दौरान स्वाति के साथ डीसीडब्ल्यू की मेंबर वंदना भी दिखाई दीं। स्वाति रात करीब 3।30 बजे अपने घर पहुंचीं। स्वाति का करीब तीन घंटे मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमे एक्सरे और सिटी स्कैन किया गया। स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट आज यानी शुक्रवार को आएगी।

बताते चलें कि बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल अपने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। स्वाति ने शिकायत में दावा किया है कि जब वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी, तभी बिभव ने मेरे साथ साथ बदसूलकी की। बिना किसी उकसावे के हमला किया है, जिसके बाद स्वाति ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। बाद में स्वाति पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं। हालांकि, वो बाद में शिकायती पत्र देने की बात कहकर चली गई थीं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस