टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का विजय रथ जारी है। भारत ने अपने सुपर-8 के दुसरे मुकाबले में बंग्लादेश को 50 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 196 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और जवाब में बांग्लादेशी टीम 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई। टीम इंडिया की जीत के हीरो हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव रहे। हार्दिक ने अर्धशतक लगाने के साथ-साथ एक विकेट हासिल किया। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल की फिरकी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 19 रन देकर 3 विकेट लिए.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
एंटिगुआ के नॉर्थ स्टैंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने मिलकर गेंदबाजों की क्लास लगाई। विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 और शिवम दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। जबकि ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए। आखिर में हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़े और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई। बंग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब और रिशाद होसैन ने 2-2 विकेट लिए। शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिया।
कुलदीप की फिरकी में फंसे बंग्लादेशी
196 रनों का पीछा करने उतरीबंग्लादेश के ओपनर लिटन दास और तनजीद हसन ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर पांड्या ने दास को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बांग्लादेश टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शंतो ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। जबकि तंजीद हसन ने 29 और रिशद हुसैन ने 24 रन बनाए। मगर कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्चे. बाकी अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिलीं। वहीं एक विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किया।
टीम इंडिया ने मजबूत की सेमीफाइनल की दावेदारी
बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ ही अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। भारत दूसरे नंबर है। अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। भारत-बांग्लादेश के बीच 13 टी20 मैच अबतक हुए हैं। भारत 12 मैच जीता है। बांग्लादेश केवल 1 मैच जीता है। टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और उसका नेट रनरेट भी कमाल का है। अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को भिड़ेगी। वैसे टीम इंडिया इस मैच को भी जीतना चाहेगी, ताकि वो अंक तालिका में टॉप पर रहे, इसका फायदा उसे सेमीफाइनल में मिल सकता है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :