टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में आज भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा दिया। भारत की इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह रहे। बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केन्सिंगटन ओवल स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 का स्कोर खड़ा किया जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।
सूर्या हार्दिक ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत इस बार भी कुछ खास नहीं रही। टीम के 11 रनों के स्कोर पर पहला झटका रोहित शर्मा के रुफ में लगा। इसके थोड़े देर बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली भी आउट हो गए। ऋषभ को 20 रन के स्कोर पर राशिद ने अपना पहला शिकार बना लिया वहीं कोहली भी 24 रन ही बनाकर राशिद के गेंद पर नूर अहमद को कैच थामा बैठे। शिवम दुबे भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 5वें विकेट के लिए 60 रन जोड़े। सूर्या ने 28 गेंदों पर 53 रन की आतिशी पारी खेली वहीं हार्दिक ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 5 गेंदों पर 7 रन और अक्षर पटेल ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और फजलहक फारूकी ने 3-3 विकेट चटकाए। साथ ही नवीन उल हक को 1 सफलता मिली।
भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए अफगानी बल्लेबाज
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों के सामने अफगानी बल्लेबाज बेबस नजर आए।अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी दमदार प्रदर्शन किया और स्कोर का बचाव करने में सफलता हासिल की। अफगानी टीम से अजमतुल्लाह ओमजई ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं। एक-एक विकेट अक्षर-जडेजा को भी मिला।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8