टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोमवार को नेपाल के खिलाफ बंग्लादेश देश की जीत के बाद अब सुपर-8 की तस्वीरें साफ हो गईं हैं। साथ ही सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम बांग्लादेश बन गई है। वर्ल्ड कप के लीग मैचों में काफी उलटफेर देखने को मिले। अफगानिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। सुपर-8 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने क्वालिफाई कर लिया है। वहीं इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है। सुपर-8 के मुकाबले 19 से शुरु होंगे तो आइए भारतीय टीम के सुपर-8 मुकाबलों में कब और किससे भिड़ंत होगी इसका पूरा शेड्यूल जानते हैं।
सुपर 8 में भारतीय टीम के मुकाबले
भारत बनाम अफ़गानिस्तान, 20 जून, बारबाडोस, रात 8 बजे (IST)
भारत बनाम बांग्लादेश, 22 जून , एंटीगुआ , रात 8 बजे (IST)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 24 जून, सेंट लूसिया, रात 8 बजे (IST)
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे। इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
फाइनल और सेमीफाइनल का शेड्यूल
27 जून- सेमीफाइनल 1, गुयाना, सुबह 6 बजे
27 जून- सेमीफाइनल 2, त्रिनिदाद, रात 8 बजे
29 जून- फाइनल, बारबाडोस, रात 8 बजे
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8