टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया है। उसने इस जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 11.4 ओवरों में ऑलआउट होकर 56 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका ने 9 विकेट रहते मैच जीत लिया।
अफ्रीकी गेंदबाजों को आगे फुस्स हुए अफगानी बल्लेबाज
राशिद खान ने टॉस जीतकर त्रिनिदाद में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जानसन ने गेंद संभाली और पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को शून्य पर आउट कर दिया। केशव महाराज का दूसरा ओवर ही ऐसा था जिसमें अफगानिस्तान को थोड़ी राहत मिली क्योंकि तीसरे ओवर से ही विध्वंस का सिलसिला जारी रहा।अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 56 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए हेंड्रिक्स ने नाबाद 29 रन बनाए। वहीं मार्करम ने नाबाद 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानेसन ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। शम्सी ने 1.5 ओवरों में 6 रन देकर 3 विकेट लिए. कगीसो रबाडा और नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए।
बताते चलें कि साल 1998 में साउथ अफ्रीका ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण का इकलौता खिताब अपने नाम कर चुकी है। बांग्लादेश में खेले गए इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को मात दी थी। इस हिसाब से 26 साल बाद टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10