भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 4 मैचों की टी20 सीरीज की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
🚨 NEWS 🚨
Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0
— BCCI (@BCCI) October 25, 2024
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। वहीं, सरफराज खान को भी लगातार दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर की टीम में जगह बरकरार रखी गई है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी मैदान से दूर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। टीम 8 नवंबर को डरबन में अपना पहला टी20 मैच खेलेगी। इस सीरीज के लिए मयंक यादव और शिवम दुबे चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. रियान पराग चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वो वर्तमान में अपने दाहिने कंधे की पुरानी चोट से पीड़ित हैं।

Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7