विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Team India Head Coach: गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच, BCCI ने ऐसे किया वेलकम

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का नया कोच बनाया गया है। वो राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हेड कोच की जानकारी दी।

गंभीर तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के कोच होंगे। उनका कार्यकाल 3.5 साल का होगा। बीसीसीआई ने मई में आवेदन मंगवाए थे। बीसीसीआई की तीन सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने टी20 विश्व कप के दौरान ही गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन का साक्षात्कार लिया था। वहीं टीम इंडिया जब तूफान के चलते बारबाडोस में फंसी हुई थी, तब जय शाह ने साफ किया था कि एक बार मुंबई पहुंचने पर सभी पक्षों से बात करने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का ऐलान किया जाएगा।अब जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान कर दिया है।

अपने देश की सेवा करना सबसे बड़ा सौभाग्य- गंभीर

आधिकारिक अनाउंसमेंट के बाद गौतम गंभीर ने भी रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं वापस आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, हालांकि एक अलग टोपी पहनकर। लेकिन मेरा लक्ष्य वही है जो हमेशा से रहा है, हर भारतीय को गर्व महसूस कराना। नीले रंग के जवान 1.4 बिलियन भारतीयों के सपनों को अपने कंधों पर उठाते हैं और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा!’

गंभीर ने मेंटोर रहते KKR को बनाया था चैंपियन

गंभीर बतौर खिलाड़ी 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की, और उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते। फिलहाल गंभीर को इंटरनेशनल या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है, वह 2 IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं। IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे, वहीं 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन KKR को चैंपियन बनाया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस