टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 10 साल बाद फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया है। गुयाना में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 172 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड टीम 16.4 ओवरों में ही 103 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने फाइनल का टिकट कटा लिया। अब भारत को फाइनल में 29 जून को साउथ अफ्रीका का सामना करना है।
फिर चला कप्तान रोहित और सूर्या का बल्ला
गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। ऋषभ पंत भी 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 57 और सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 23 और अक्षर पटेल ने 10 रन बनाए। शिवम दुबे का खाता नहीं खुला। रवींद्र जडेजा 17 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया।
अक्षर-कुलदीप के आगे इंग्लिश बल्लेबाज फुस्स
172 रनों का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने फुस्स हो गई और 16.4 ओवरों में ही 103 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। हैरी ब्रूक ने 25, कप्तान जोस बटलर ने 23, जोफ्रा आर्चर ने 21 और लियाम लिविंगस्टोन ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटके, वहीं जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली। दो बैटर रनआउट हुए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8