विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Team India में मचेगी खलबली, कोच गंभीर के करीबी समेत समेत तीन लोगों की हो गई छुट्टी!

Team India

IPL खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दोरे पर जाना है, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंड‍िया(Team India) से जुड़ा सख्त फैसला लिया है। BCCI ने 4 सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिनमें अस‍िस्टेंट कोच अभ‍िषेक नायर, फील्डिंग कोच टी द‍िलीप, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और एक मसाजर शामिल हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सीतांशु कोटक ही संभालेंगे बल्लेबाजी कोच का जिम्मा 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई पिछले तीन सालों से भी ज्यादा समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे। ऐसे में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि बीसीसीआई नया बल्लेबाजी कोच नहीं लाएगी, क्योंकि सीतांशु कोटक पहले ही बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए हैं। रायन टेन डेश्काटे असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें फील्डिंग कोच की भूमिका मिल सकती है। साउथ अफ्रीकी ट्रेनर एड्रियन ले रूक्स (जो फिलहाल IPL में पंजाब किंग्स के साथ हैं) को नया स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनाया जा सकता है। फील्डिंग की जिम्मेदारी अब टेम्पररी तौर पर रायन टेन डॉशेट को दी गई है।

आठ महीने के अंदर ही हुई अभिषेक नायर की छुट्टी

भारत के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को सिर्फ आठ महीने के अंदर टीम से हटा दिया गया है। उनके साथ फिटनेस कोच सोहम देसाई (Soham Desai) और फील्डिंग कोच टी. दिलीप (T. Dilip) को भी बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक टीम मसाज थैरेपिस्ट को भी हटा दिया गया है। यह सब टीम इंडिया की लगातार खराब परफॉर्मेंस और खासकर विदेशी पिचों पर बल्लेबाज़ों की विफलता के चलते हुआ है। गौतम गंभीर ने कोच बनने के बाद अपने KKR के कोचिंग ग्रुप को टीम इंडिया में शामिल किया था- जिसमें नायर, रायन टेन डॉशेट और मॉर्ने मोर्कल जैसे नाम थे। लेकिन अब बीसीसीआई बदलाव के मूड में है। बता दें कि बीजीटी सीरीज के बाद बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग में टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने ‘ड्रेसिंग रूम लीक्स’ की बात की थी, जिसके बाद से कई लोगों के बाहर किए जाने की खबरें सामने आ रही थी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस