विज्ञापन के लिए संपर्क करें

लालू के लाल तेजप्रताप ने किया अपनी मोहब्बत का एलान, पोस्ट कर लिखी ये बात

तेजप्रताप

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नए रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वे अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। तेजप्रताप ने अनुष्का के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

‘हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं’

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।”

तेज प्रताप की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग जहां उनके साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या यह रिश्ता अब शादी की ओर बढ़ेगा। पोस्ट करने के 25 मिनट बाद ही उसे तेज प्रताप यादव ने डिलीट कर लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद फिर से तेज प्रताप ने वही पोस्ट किया।

2018 में शाही अंदाज में हुई थी तेज प्रताप की शादी

लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी साल 2018 में हुई थी। शाही अंदाज में हुई इस शादी के चर्चे पूरे देश में थी। तेज प्रताप की माता राबड़ी देवी और पिता लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब भी बिहार का सबसे पावरफुल पॉलिटिकल फैमिली तौर पर पहचान है। लालू यादव ने तेज प्रताप के लिए काफी पढ़ी-लिखी और खूबसूरत ऐश्वर्या राय को चुना था। ऐश्वर्या का परिवार भी राजनीति बैकग्राउंड से है। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और फिर मामला तालाक तक पहुंच गया।
Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस