संसद से पास वक्फ बिल को लेकर देश में सियासत जारी है। सत्ता पक्ष बीजेपी और सहयोगी दलों का गठबंधन इसे देश और मुसलमानों के हित में बता रहा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन के नेता इसे अल्यसंख्यकों के खिलाफ बता रहे हैं। इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की जा चुकी है। शुक्रवार को इस बिल के खिलाफ देश के कई शहरों से विरोध-प्रदर्शन की खबरें भी सामने आई। अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार आई तो इस विधेयक को बिहार में नहीं लागू होने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस विधेयक को कूड़ेदान में फेंक देंगे।
यह असंवैधानिक और देश को बांटने वाला बिल- तेजस्वी
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा आरक्षण की लड़ाई RJD लड़ती आई है। आरक्षण की लड़ाई के लिए हमलोग कोर्ट तक गए, वैसे ही RJD वक्फ को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि हम लोग शुरू से इस बिल का विरोध कर रहे हैं। हम और लालू यादव इस बिल के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भी शामिल हुए। यह असंवैधानिक बिल है। देश को बांटने वाला बिल है। आरजेडी और देश की भलाई चाहने वाली पार्टियां कभी इस बिल को पास नहीं होने देंगी।
बिहार में वक्फ बिल को लागू नहीं होने देंगे-तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा- हमारी सरकार आई को बिहार में वक्फ बिल को लागू नहीं होने देंगे। ये सरकार आरएसएस के एजेंडे को पूरे देश में लागू करने की कोशिश कर रही है। हम सभी धर्मों को साथ लेकर राजनीति करते हैं, चाहे सत्ता में रहें या विपक्ष में, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम आम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। इस बिल को लेकर जिन भी क्षेत्रीय दलों ने समर्थन किया है, उनका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अब चाहे कोई सफाई देने की कोशिश करे, लेकिन सब कुछ उजागर हो चुका है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हम जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, तो केंद्र सरकार जानबूझकर ऐसे विवादित विषय सामने लाती है ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनी, तो हम इस बिल को राज्य में लागू नहीं होने देंगे।
सीएम डिप्टी,डिप्टी सीएम पर भी बरसे लालू का लाल
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। उनकी स्थिति देखकर हमें दया आती है। तेजस्वी ने दोनों डिप्टी सीएम के वीडियो पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- कल सम्राट चौधरी के घर अधिकारी खाना परोस रहे थे। डिप्टी सीएम अधिकारियों से आज प्लेट उठवा रहे हैं, मटन परोसवा रहे हैं, विजय सिन्हा थाने-थाने थानेदार को हटवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। आखिर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा किससे आग्रह कर रहे हैं? जदयू पार्टी में अब नीतीश की तस्वीर हटाकर मोदी की तस्वीर लगाई जा रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 5