विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Tejpratap Yadav मामले में अनुष्का यादव के भाई का लालू की फैमिली पर हमला, बोले- मैं बहन के हर फैसले के साथ

तेज प्रताप यादव(Tejpratap Yadav) और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार की ओर से बयान आया है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने कहा कि हमारे साथ अत्याचार हो रहा है। मैं अपनी छोटी बहन के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ूंगा। इसके साथ ही आकाश ने लालू यादव को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनके दबाव में आकर तेजप्रताप यादव अपनी बातों से, अपने वादे से पलट गए तो लालूजी के लिए यह अच्छा नहीं होगा।

मैं हर स्थिति में अपनी बहन के साथ खड़ा हूं-आकाश

आकाश ने आगे कहा कि अनुष्का यादव मेरी छोटी बहन है, उसका जो भी फैसला होगा, हम पूरी मजबूती के साथ एक बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए और एक अच्छा भविष्य जो होगा मेरी बहन का, हम उसके साथ खड़े हैं। वहीं शादी को लेकर आकाश ने कहा कि लड़का और लड़की की ओर से ही अगर बातें सामने आए तो ही बेहतर होगा कि इन दोनों ने कब शादी की। उन्होंने कहा कि जो इसमें इंवॉल्व हैं, वो लोग बोलेंगे तो ज्यादा इंपैक्ट पड़ेगा। आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव अभी हमारे घर पर है। हमारा बस एक ही लाइन में कहना है कि जो भी घटना हो रही है, जो सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। उसी के माध्यम से सारी जानकारी हम लोगों को मिल रही है, अन्यथा हम लोगों को किसी बात की जानकारी नहीं थी।

आकाश ने पूछा- क्या तेज प्रताप ने कोई अपराध कर दिया है

इतना ही नहीं आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव को राजद से बाहर निकाले जाने को लेकर उन्होंने कहा, ‘हम इसकी निंदा करते हैं। क्या तेज प्रताप ने कोई अपराध कर दिया है? क्या उन्होंने बलात्कार किया है या परिवार पर कोई दाग लगाया है?’ अनुष्का के भाई ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को समाज का ठेकेदार नहीं समझना चाहिए। आकाश ने कहा कि, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को खत्म करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है…

‘दो परिवारों की इज्जत को संभालना तेजस्वी की जिम्मेदारी’

तेजप्रताप यादव और अनुष्का प्रकरण के बीच पहली बार अनुष्का के भाई आकाश यादव पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया और यह पूरी तरह उनका निजी मामला है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को आदरणीय बताते हुए आकाश ने कहा, ‘मैं लालू परिवार को सलाह देना चाहता हूं कि मेरी बहन के चरित्र पर जो अनर्गल बयानबाजी हो रही है, वह पूरी तरह गलत है। तेजस्वी यादव से कहना चाहूंगा कि दो परिवारों की इज्जत को संभालना अब उनकी जिम्मेदारी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस