विक्रांत मेस्सी और राशि खन्ना अभिनित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इन दिनों चर्चे में है। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कई राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद आज लखनऊ में स्क्रीनिंग हो रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस फिल्म को देखा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे विक्रांत मेस्सी
इससे पहले 19 नवंबर को फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी और राशि खन्ना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थिति उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं “द साबरमती रिपोर्ट” की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता को फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है. हर भारतवासी को “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए।”
पीएम मोदी भी कर चुके हैं द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ
गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा था, ” बहुत बढ़िया कहा आपने। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है, और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं।”
2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’ साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस दिन, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एस-6 में भीड़ ने आग लगा दी थी। इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। ज़्यादातर कारसेवक अयोध्या से अहमदाबाद लौट रहे थे। इस घटना के बाद, गुजरात में सांप्रदायिक दंगे शुरू हो गए। इस घटना के बाद, गुजरात सरकार ने जांच के लिए एक कमीशन बनाया था। मामले में, गोधरा पुलिस ने 103 लोगों को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने जांच की और 31 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 34 लोगों को दोषी ठहराया गया था, जबकि 67 लोगों को बरी किया गया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6