वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक संसद एनेक्सी में शुरू हुई। बैठक के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान कल्याण बनर्जी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने कांच की पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल बाल-बाल बच गए. हालांकि, इस दौरान कल्याण बनर्जी खुद ही चोटिल हो गए, उनकी उंगली में चोट लग गई। रिपोर्ट के अनुसार TMC सांसद कल्याण बनर्जी के हाथ में चार टांके लगे हैं। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में काफी हलचल मच गई।
JPC की बैठक में क्या हुआ?
दरअसल, बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और कल्याण बनर्जी क़े बीच बहस शुरू हुई थी, जिससे कल्याण बनर्जी को गुस्सा आया और उन्होंने पास रखी बोतल टेबल पर पटक दी, इससे उनके हाथ में चोट आई है।वक्फ पर जेसीसी की बैठक में कटक से कुछ लीगल एक्सपर्ट आए थे.. अपनी बात रख रहे थे..कल्याण बनर्जी ने कहा मुझे कुछ पूछना है तो चेयरमैन ने कहा आप पहले भी कई बार बोल चुके हैं। अब नहीं, इस पर बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच झड़प हो गई। इस बीच कल्याण बनर्जी की पानी की बोतल तोड़ी और चेयरमैन की तरफ फेंका, अब जेपीसी में मोशन पास किया जा सकता है..इस घटना के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को जेपीसी समिति से सस्पेंड कर दिया गया है और बैठक कुछ समय के लिए रोक दी गई है।
सूत्रों की मानें तो चोटिल होने के बाद कल्याण बनर्जी को तुरंत फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया, जहां उनके हाथों में चार टांके भी लगे। चिकित्सा सहायता के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कल्याण बनर्जी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में दोबारा लेकर जा रहे हैं।
जेपीसी की बैठक में कई बार हो चुका है हंगामा
वक्फ बिल से जुड़े दो संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक में कई बार हंगामा हो चुका है। इससे पहले भी विपक्ष के सांसदों ने जमकर बवाल काटा था. उस दौरान सभी सांसदों ने जेपीसी कमेटी के चेयरमैन पर गंभीर इल्जाम लगाए थे। इस बैठक में भाजपा सांसदों ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।संसदीय परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान अप्रत्याशित घटनाक्रम में अचानक झड़प के कारण कार्यवाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1