Alert: 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 5 बड़े नियम, जानिए किसे होगा फायदा?
1 जुलाई 2025 तारीख भले ही आम लग रही हो, लेकिन देश के करोड़ों लोगों की जेब और जीवनशैली पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है। एक साथ कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। रेलवे टिकट से लेकर एटीएम चार्ज तक, पैन कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड भुगतान तक। IRCTC ने इन बदलावों को यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो 1 जुलाई 2025 से पहले इन नए नियमों को जरूर जान लें, क्योंकि ये आपकी यात्रा को सीधा प्रभावित कर सकते हैं।
1. तत्काल बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी
अब 1 जुलाई से तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking) सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक (IRCTC Aadhaar link) होगा। रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल आधार लिंक्ड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे। इस विंडो में रेल एजेंट टिकट नहीं काट पाएंगे। इसका मतलब यह है कि अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा नहीं है, तो तत्काल टिकट मिलने की संभावना कम हो जाएगी. इसलिए अपनी प्रोफाइल जल्द अपडेट कर लें।
2. ट्रेन किराए में बढ़ोतरी
नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। हालांकि 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और मासिक पास (MST) में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करनी है तो यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।
3. ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP अनिवार्य
रेलवे ने टिकट की सुरक्षा और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। 15 जुलाई से जब आप टिकट बुक (Train ticket booking)करेंगे, तो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को भरे बिना टिकट बुक नहीं होगा। वहीं, रेल एजेंट अब बुकिंग विंडो खुलने के 30 मिनट तक तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking Time) नहीं काट पाएंगे। वहीं आने वाले समय में काउंटर से बुक होने वाले तत्काल टिकट पर भी आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar verification IRCTC) जरूरी किया जा सकता है।
4.अब ट्रेन के चलने से 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट
अब ट्रेन के रवाना होने से ठीक 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट (Train Reservation Charts) तैयार कर दिया जाएगा। पहले यह चार्ट 4 घंटे पहले बनता था। इस नए नियम से यात्रियों को यह पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं। अगर टिकट वेटिंग में रहा, तो उनके पास दूसरा ऑप्शन चुनने के लिए पूरा 8 घंटे का समय होगा। दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का चार्ट तो रात 9 बजे ही तैयार कर दिया जाएगा।
5. अब रिजर्वेशन चार्ट देखना भी हुआ आसान
रेलवे के इस फैसले के साथ-साथ अब आप रिजर्वेशन चार्ट को अपने मोबाइल फोन पर भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए न तो स्टेशन जाकर चार्ट ढूंढने की जरूरत है और न ही किसी कर्मचारी से पूछने की। बस आपको IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7