विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Thug Life: कन्नड़ तमिल विवाद को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे कमल हासन, फिल्म रिलीज के लिए दायर की याचिका

Thug Life

Kamal Hasan Thug Life Controversy: साउथ के दिग्गज सुपरस्टार कमल हासन का ‘कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है’ वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कमल हासन के इस टिप्पणी के बाद कर्नाटक में उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर प्रतिबंध लगाए जाने की धमकियां दी जा रही हैं। इन सबके बीच कमल हासन ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘ठग लाइफ’ को राज्य में रिलीज करवाने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में कमल ने कोर्ट से पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स कर्नाटक से फिल्म की स्क्रीनिंग न रोकने की बात कही है। साथ ही स्क्रीनिंग के लिए व्यवस्था करने की मांग की है।

कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर की थी टिप्पणी

दरअसल,अपनी फिल्म ‘Thug Life’ के प्रमोशनल इवेंट में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। चेन्नई में प्रमोट करने के दौरान कहा था कि ‘कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है।’ इस बयान के बाद कर्नाटक में विवाद खड़ा हो गया। कर्नाटक में शामिल सभी कन्नड़ संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किए। इन संगठनों ने कमल हासन से कन्नड़ भाषी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।

कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी ‘ठग लाइफ- KFCC

‘कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने कहा है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। इस बीच, कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के निर्देश मांगे गए हैं कि फिल्म को कर्नाटक में बिना किसी व्यवधान के रिलीज होने दिया जाए। ‘कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि विवाद सिनेमा से आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा ‘अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं चलेगी। यह उद्योग के बारे में नहीं है, यह राज्य के बारे में है। उनकी माफी के बिना फिल्म की रिलीज मुश्किल है। हमारे प्रदर्शक या वितरक इसे प्रदर्शित करने के लिए तैयार नहीं हैं। फिल्म यहां कैसे रिलीज हो सकती है?’

फिल्म रिलीज कराने के लिए खटखटाया HC का दरवाजा

इन धमकियों के बाद कमल हासन ने सोमवार, 2 जून को कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को 5 जून को राज्य में रिलीज करने की मांग की है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी फिल्म राज्य में सुचारू रूप से रिलीज हो। कमल हासन ने अपने अपील में कोर्ट से राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज और स्क्रीनिंग में बाधा न डालने का ऑर्डर देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए प्रदेश में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का ऑर्डर भी मांगा है। एक्टर की अपील में कोर्ट से इस संबंध में पुलिस कमिश्नर और शहर पुलिस आयुक्त को ऑर्डर जारी करने का आग्रह भी किया गया है।

बता दें कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ की, तो करीब 38 सालों के बाद कमल हासन लेजेंडरी फिल्ममेकर मणि रत्नम के साथ वापस आए हैं। उनकी फिल्म में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड से एक्टर अली फजल, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ भी इस फिल्म में काम करते दिखाई देंगे।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस