विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Trump-Putin: ट्रंप और पुतिन के बीच नहीं हुई कोई बात! जानिए किस नेता ने किया सिरे से खारिज

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। लेकिन आज खबर आ रही है ये दावे निराधार हैं और ट्रंप और पुतिन के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।  रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, ‘यह पूरी तरह से गलत जानकारी है।’ उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई है।

क्रेमलिन ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया झूठा

वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए बताया था, कि दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है और कहा, कि ट्रंप ने पुतिन से कहा था, कि उन्हें यूक्रेन युद्ध को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। पेसकोव ने मीडिया आउटलेट्स की जानकारी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान भी कभी-कभी अनवैरिफाइड रिपोर्ट्स प्रकाशित करते हैं।क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, “यह पूरी तरह से झूठ है। यह पूरी तरह से काल्पनिक है, यह सिर्फ झूठी जानकारी है। कोई बातचीत नहीं हुई।”क्रेमलिन ने कहा, कि “यह एक साफ उदाहरण है, कि क्वालिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन का, कैसे पब्लिश हो रही है और कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी।” यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन ने ट्रंप के साथ किसी संपर्क की योजना बनाई है, पेसकोव ने कहा: “अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है।”

डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में शांति लाने का किया था दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अगर वह चुने जाते हैं तो वह 24 घंटों के भीतर यूक्रेन में शांति ला सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि इसके लिए वह क्या करने वाले हैं। गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई दी और पेंसिल्वेनिया में हत्या के प्रयास के बावजूद मैदान में डटे रहने पर उन्हें बहादुर तक बताया। पुतिन ने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि ट्रंप के साथ बातचीत करना गलत है। अगर दुनिया के कुछ नेता संपर्क बहाल करना चाहते हैं, तो मैं इसके खिलाफ नहीं हूं. हम ट्रंप से बात करने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने रूस के साथ संबंधों को बहाल करने की इच्छा, यूक्रेनी संकट को समाप्त करने में मदद करने के बारे में जो कहा है, वह मेरी राय में कम से कम ध्यान देने योग्य है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस