विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Trump Rally Shooting: रैली में ट्रंप पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाल-बाल बचे, पीएम मोदी बोले…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक रैली में संबोधन के दौरान फायरिंग हुई है।100 मीटर की दूरी से हमलावर ने पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना लगाया था। गोली ट्रंप के कान को छूती हुई निकल गई। उनके चेहरे और कान पर खून दिखा. इस सनसनीखेज गोलीकांड से अमेरिका में हड़कंप मच गया है। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है। फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने हमलावरों को तुरंत मार गिराया। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ट्रंप पर हमला करने वालों दोनों शूटरों को तुरंत ढेर कर दिया गया।

400 फीट दूर से फायरिंग, बाल-बाल बचे पूर्व राष्ट्रपति

दरअसल पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान ट्रंप सीमा पार करने वालों की संख्या का चार्ट दिखा रहे थे, तभी एक गोली की आवाज सुनाई दी। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर कहा कि एक गोली ‘मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।’ट्रंप ने अपना दाहिना हाथ अपनी गर्दन की ओर बढ़ाते हुए देखा गया क्योंकि उसके चेहरे पर खून दिखाई दे रहा था। जैसे ही उसके सुरक्षा एजेंट मंच पर पहुंचे, वह तुरंत राइजर के पीछे छिप गया और कई हजार लोगों की भीड़ में चीखें सुनाई दीं। जब एजेंट मंच पर उनकी देखभाल कर रहे थे तब धमाके जारी रहे। गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं।

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस हमले की निंदा की है। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रंप के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे दोस्त पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिजनों, घायलों और अमेरिकी जनता के साथ हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस