विज्ञापन के लिए संपर्क करें

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया अहमद शाह अब्दाली के वंशज, बीजेपी के लिए कही ये बात

अगले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। पक्ष विपक्ष का वार पलटवार जारी है। इसी बीच पुणे में एक चुनावी रैली में उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं। महाराष्ट्र के पुणे में उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा। अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा।

उद्धव ने अमित शाह को दिया जवाब

दरअसल, 21 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब’ का प्रमुख बताया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे ने कहा “अहमद शाह अब्दाली भी शाह थे और यह भी शाह हैं। जो लोग नवाज शरीफ के साथ केक खाते हैं, वे हमें हिंदुत्व के बारे में सिखाएंगे।” उद्धव यहीं नहीं रुके आगे कहा, “नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? अब्दाली का वंशज पुणे में आकर बोल के गया। अमित शाह को संघ का हिंदुत्व मान्य है क्या? “अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हमने उन्हें अपना हिंदुत्व समझाया है, तो हम (भाजपा के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं. तो आप जो कर रहे हैं वह  ‘पावर जिहाद’ है.”

बीजेपी ने सत्ता जिहाद शुरू किया है- उद्धव ठाकरे

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए उद्धव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता जिहाद शुरू किया है। सत्ता जिहाद का मतलब सरकार बनाने के लिए इंसान चुराया जाता है, उसे सत्ता जिहाद कहते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमे दूसरों का घर जलना नहीं सिखाया है। शंकराचार्य ने कहा था कि विश्वासघात करने वाले हिन्दू नहीं। तुमने विश्वासघात किया है।” उन्होंने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और उस पर ‘रेवड़ियां’ देकर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस