विज्ञापन के लिए संपर्क करें

UP Politics: सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, कहा- अगर मंदिर में ताकत होती तो…

Up Politiics

UP Politics: सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, कहा- अगर मंदिर में ताकत होती तो…

समाजवादी पार्टी नेता और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज ने मंदिरों की भूमिका और प्राचीन ग्रंथों में कथित जाति-आधारित भेदभाव के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया है। यूपी के कौशांबी में सपा के अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंदिरों को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। उन्होंने मंदिरों पर विवादित बयान देते हुए मंदिरों की ताकत पर सवाल उठाया और कहा कि अगर मंदिरों में ताकत होती तो गजनवी और मोहम्मद गौरी यहां आकर देश को लूटकर नहीं ले जाते।

“तुलसीदास ने तथाकथित ‘नकली हिंदुओं’ के खिलाफ बहुत कुछ लिखा”

अंबेडकर जयंती पर समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सरोज ने कहा, ‘तुलसीदास ने तथाकथित ‘नकली हिंदुओं’ के खिलाफ बहुत कुछ लिखा, लेकिन मुसलमनों के लिए भला-बुरा क्यों नहीं लिखा। मुसलमानों के विषय में भी तो भला-बुरा लिखना चाहिए। तुलसीदास की हिम्मत नहीं पड़ी अकबर के समय में लिखने की। हम नकली हिंदुओं के लिए तो भर-भर के गाली दीं। इसी को हम लोग पढ़ते रहते हैं। इंद्रजीत सरोज यहीं नहीं रुके आगे कहा कि 712 ई में मुहम्मद बिन कासिम अरब से आया और इस जमीन को लूटा। मुहम्मद गौरी भी लूटने के लिए यहां आया था। तो इस देश के देवी-देवताओं ने क्या किया? उन्हें मुसलमानों को श्राप देना चाहिए था। उन्हें राख हो जाना चाहिए था, मर जाना चाहिए था या अंधे हो जाना चाहिए था। इसका मतलब है कि उनकी शक्तियों में कुछ कमी थी।

मंदिरों में ताकत होती लुटेरे देश में नहीं आते-इंद्रजीत सरोज

उन्होंने कहा है कि अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते। अगर ताकत है तो वह सिर्फ सत्ता में है। ताकत सत्ता के मंदिर में है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा और कहा कि बाबा अपना मंदिर छोड़कर सत्ता के मंदिर में बिराजमान हैं। हेलिकॉप्टर पर चलने का काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा,लूटेरे आए थे और लूट ले गए, क्या कर रहे थे देवी देवता उस समय? ताकतवर नहीं थे देवी देवता। हमारे भगवान तो अंबेडकर हैं।

प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है सपा-BJP

वहीं सपा नेता के इस बयानबाजी के बाद बीजेपी हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि अखिलेश यादव के इशारों पर समाजवादी पार्टी के नेता लगातार गलत बयानबाजी करके प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज ने सनातन आस्था को चोट पहुंचाने वाला एक विवादित बयान दिया है, जो उनकी और उनकी पार्टी की कुंठित मानसिकता को दिखाता है। उन्हें अपने इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस