त्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। लखनऊ में बुधवार दोपहर 12 बजे से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मॉनसून की पहली बारिश में ही शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है बारिश इतनी तेज हुई कि विधानसभा कैंपस में भी पानी घुस गया। हजरतगंज की सड़कों कई गाड़ियां डूब गई हैं। सड़कों पर कमर तक तक पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम में भी पानी घुस गया है. यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।
विधानसभा, सचिवालय, सीएम आवास में भरा पानी
पिछले 15 दिनों से शहर के लोगों को बारिश का इंतजार था और आज की बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश की वजह से न सिर्फ सड़कें पानी-पानी हो गई हैं बल्कि विधानसभा परिसर में भी पानी घुस गया। विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा परिसर में पानी भरने की वजह से सीएम को गेट नंबर एक से निकाल दिया गया है। विधानसभा के गेट नंबर सात पर जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा विधानसभा सचिवालय के कमरों में भी पानी घुसने की खबर है। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ में सीएम आवास के सामने भी पानी भर गया है। .

अगले 24 घंटे इन 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को राजधानी समेत लगभग 60 जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बरसात हो सकती है। इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन पूर्वांचल के कुछ जिलों के साथ पश्चिमी क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे। बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7