सोमवार को संसद के दोनों सदनों (Parliament Session) में जमकर हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा (Rajya Sabha) में कर्नाटक (Karnataka) में मुस्लिम आरक्षण (Muslim Reservation) के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान की धज्जियां उड़ा दी है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारी मंशा शून्यकाल में बाधा डालने की नहीं है, लेकिन हम बेहद संवेदशील मुद्दे की तरफ ध्यान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा एनडीए के सांसदों ने उनसे मुलाकात की और इस मुद्दे को उठाने की बात कही।
मुस्लिम आरक्षण पर नड्डा ने मांगा खरगे से जवाब
दरअसल, कर्नाटक में सरकारी टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को चार फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसे लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। राज्यसभा(Parliament Session) में भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे से सफाई की मांग की है। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो संविधान की रक्षक बनती है। बाबा साहब ने स्पष्ट कहा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने साउथ में मुस्लिम धर्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट में चार फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। जेपी नड्डा ने इसे ऑथेंटिकेट किया और कहा कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने वहां के सदन में कहा है कि जरूरत पड़ी तो हम संविधान को बदलेंगे और ये लोग संविधान के बड़े रक्षक बनते हैं। वहां संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया गया है। विपक्ष के नेता को इसका जवाब देना चाहिए।
हम हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे-खड़गे
जेपी नड्ड़ा और बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बाबा साहब ने देश का संविधान बनाया। उसे कोई बदल नहीं सकता। इसकी रक्षा के लिए हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। किसने कह दिया कि हम संविधान बदलने जा रहे हैं। इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि मुस्लिम लीग की पॉलिसी को जिसे बाबा साहब ने रिजेक्ट कर दिया था, उसे लागू कर कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की इज्जत को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार संविधान को लेकर दिए अपने एक बयान पर घिर गए हैं। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुस्लिम आरक्षण का सवाल पूछा गया तो डीके ने सार्वजनिक रूप से संविधान संशोधन की तरफ इशारा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें पता है लोग इस पर कोर्ट जाएंगे। कई फैसलों पर संविधान में बदलाव हुआ है। गांधी परिवार से डीके शिवकुमार की करीबी बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8