विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Vinesh Phogat Disqualified: विनेश के साथ क्या हुआ, सरकार और IOA ने क्या लिया ऐक्शन, खेल मंत्री ने सदन में सब बताया

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में बुधवार (7 अगस्त 2024) को बयान दिया। उन्होंने लोकसभा को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट के प्रतियोगिता से बाहर किये जाने के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई कर दिया गया। विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा हो गया था, इसी वजह से उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अब सदन में मामले की पूरी जानकारी खेल मंत्री ने दी।

विनेश की मदद के लिए सरकार ने खर्च किए 70 करोड़

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सदन में बताया कि विनेश का वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया। भारत ने इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध जताया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पी टी उषा से बात करके इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा है। हम उम्‍मीद करते हैं क‍ि न्‍याय मिलेगा। खेल मंत्री ने ये भी बताया क‍ि विनेश फोगाट को सरकार की ओर से क‍िस तरह की मदद मुहैया कराई गई।”मंडाविया ने कहा कि सरकार ने विनेश फोगाट को सभी प्रकार की खेल सुविधाएं और हर स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि विनेश को पेरिस ओलंपिक के लिए 70 लाख 45 हजार 775 रुपये की सहायता दी गई है।

ओवरवेट होने के बाद विनेश फोगाट हो गई थी डिस्क्वालीफाई

विनेश को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया । विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी। इस घटना के बाद विनेश के चाचा महावीर फोगाट ने कहा कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता है और कोई मेडल नहीं आने वाला है। विनेश के प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें असली चैंपियन बताया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर उन्हें चैंपियन बताया है। इस बीच, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में विनेश की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोच और न्यूट्रिनिस्ट जिम्मेदार हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस