विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Virat-Anushka visit Vrindavan: बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंचे विराट-अनुष्का, मांगी ये सलाह

दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका संग प्रेमानंद महाराज जी के शरण में पहुंचे और वहां वो भक्ति में डूबे दिखे। इस दौरान विराट ने उन्हें घुटनो के बल लेटकर प्रणाम किया. जबकि अनुष्का शर्मा ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया वामिका और अकाय भी विराट और अनुष्का की गोद में बैठे हुए मौजूद थे। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज से कहा कि आप बस मुझे प्रेमभक्ति दे दो। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आश्रम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोहली और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक घंटे में ही लाखों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। प्रेमानंद महाराज के आधिकार इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। प्रेमानंद जी को बताया जाता है कि विराट और अनुष्का आपका सत्संग सुनते हैं और दोनों पिछली बार आए थे। कोहली क्रिकेट खेलते हैं और ये उनकी पत्नी अनुष्का हैं। इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज ने कोहली से पूछा कि ठीक हो आप। फिर प्रेमानंद जी ने पूछा कि मन प्रसन्न है तो कोहली मुस्कुराते हुए हां में सिर हिलाते हैं। कोहली ने इसका जवाब अपना सिर हिलाकर हां में दिया। इस दौरान अनुष्का प्रेमानंद महाराज से बात कर रही हैं। प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात के दौरान पूरे वक्त तक बड़ी ही शांति के साथ उनकी बातें सुनीं और प्रेमानंद की महाराज ने इस दौरान बताया कि कोहली क्यों असफल हो रहे हैं और उन्हें कब सफलता मिलेगी।

साल 2023 में भी प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे कोहली

फिलहाल, विराट कोहली के लिए इन दिनों मैदान पर कुछ भी सही नहीं घट रहा है। ऑस्ट्रेलियाई दौरा किंग कोहली के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और उन्हें टेस्ट टीम से बाहर करने की मांग भी उठ रही है। लगातार फ्लॉप शो से परेशान विराट खराब फॉर्म से पीछा छुटवाने के लिए वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। विराट के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और उनके दोनों बच्चे भी नजर आए। इससे पहले साल 2023 की शुरुआत में विराट कोहली इसी तरह प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इसके बाद किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में लगातार दो शतक जमाए थे। विराट के लिए 2023 का साल वनडे क्रिकेट में कमाल का रहा था। कोहली ने कुल 27 मैचों की 24 पारियों में 72.47 के दमदार औसत से 1377 रन ठोके थे। विराट के बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। कोहली के करियर के लिहाज से चैंपियंस ट्रॉफी को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले विराट के पास इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में फॉर्म में आने का बढ़िया मौका होगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस