दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। सूरज आग उगलने लगा है। गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है। दिल्ली के नजफगढ़ में तो शुक्रवार को तापमान 47.4° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री रहने तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा,राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर लू की स्थिति का बन रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार,यूपी, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग या कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने निवासियों को अत्यधिक तापमान से निपटने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक लू चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। इस बीच नोएडा के कई निजी स्कूलों ने इसी हफ्ते की शुरुआत में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। यूपी शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया था कि सभी प्राथमिक स्कूलों को 20 मई से गर्मी की छुट्टी के लिए बंद कर देना चाहिए क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा. उत्तर भारत में 20 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान जताया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा है कि इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1