दिसंबर की शुरुआत के साथ उत्तर भारत में ठंडी बढ़ने लगी है। मैदानी राज्यों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, आईएमडी की मानें तो मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 8 और 9 दिसंबर, 2024 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी इन दिनों हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब में सुबह घने कोहरे के साथ होगी। यह आलम अगले 3 दिन तक रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं हरियाणा में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। यहां भी अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान आज 24 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री तक जा सकता है।
दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की शाम से ही दिल्ली में ठंड बढ़ने लग जाएगी। कल हल्की बारिश के बाद सोमवार से लेकर मंगलवार तक दिल्ली एनसीआर पर कोहरे की चादर देखने के लिए मिलेगी। दिल्ली एनसीआर में 12 घंटे के अंदर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज रात से दिल्ली एनसीआर पर देखने के लिए मिलने लग जाएगा। कल यानी रविवार को सुबह बादल रहेंगे। कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी।
UP-बिहार में भी ठंड ने दी दस्तक
मैदानी राज्य यूपी-बिहार में भी अब ठंड धीरे-धीरे और बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में देर रात और सुबह कहीं-कहीं कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ अगले 2-3 दिन तक बारिश का भी अलर्ट है। 8-9 को बारिश के बाद 10 दिसंबर बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि इसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। जबकि बिहार में आज अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार में अभी ठंड की रफ्तार धीमी ही है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
पश्चिम और दक्षिण में बारिश के आसार
दक्षिणी राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों के कारण स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 3 दिनों में पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, जबकि उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 2
Views Today : 2